फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जा, छह भू-माफियाओं पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जूनियर हाईस्कूल की कीमती जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने छह भूमाफिया के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर तहसील के क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार गुप्ता ने सदर कोतवाली में जसौली निवासी मुईन जमा खां, शायदा जमा खां, शोफियान जमा खां, शोएब, रिहान और फरहान जमा खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि ये लोग जूनियर हाईस्कूल की कीमती जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। लेखपाल का कहना है कि ये सभी भूूमाफिया हैं, मामला दर्ज कराया गया है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें