फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने मांगी रंगदारी, विरोध पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सपा नेता और उसके साथियों पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सदर कोतवाली में सपा नेता और अज्ञात दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि रंगदारी न देने पर उस पर फायर कर हत्या का प्रयास भी किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव जलालपुर सरवन निवासी मोहम्मद कासिम ने बुधवार को सदर कोतवाली में पड़ोस में रहने वाले सपा नेता हारुन उर्फ कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसके पास काफी पैतृक जमीन है।
वे प्लाटिंग कर उसकी बिक्री कर रहे हैं। 2015 में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में कल्लू ने दो लाख रुपये ले लिए थे। कई बार धमकी देकर करीब छह लाख रुपये भी ले चुके हैं। कुछ दिनों से और रुपये मांग रहा है। मंगलवार को हारुन उर्फ कल्लू व उसके दो अज्ञात साथियों ने उस पर हमला करते हुए फायर कर दिया। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सपा से सदर विधायक अनिल दोहरे ने बताया कि हारुन उर्फ कल्लू पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष है। मौजूदा समय भी प्रदेश स्तरीय पद उनके पास है। उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें