फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से ट्रांसफार्मर खराब, हाईटेंशन लाइन टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। रास्ता भटककर ग्राम सराय दायमगंज पहुंचे कंटेनर की टक्कर से हाईटेंशन लाइन के तीन पोल तारों समेत टूट गए। साथ खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ। गांव के लोगों ने कंटेनर को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

रविवार की रात जीटी रोड पर लगे जाम से बचने के लिए एक कंटेनर ताजपुर होते हुए मोहम्मदाबाद की तरफ जा रहा था। रात के अंधेरे में रास्ता भटककर ताजपुर रोड की बजाय कंटेनर चालक ग्राम सराय दायमगंज पहुंच गया। रास्ते बंद होने पर लौटते समय कंटेनर गांव में बिछी हाईटेंशन लाइनों के तारों में उलझ गया। करंट की चपेट में आने से बचने के लिए चालक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। पोल के टूटते ही तेज स्पार्किंग के साथ दो अन्य पोल भी धराशायी हो गए।
खंभों पर रखा 25 केवी का ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर गया। ट्रांसफार्मर के बुश टूट गए तथा तेल जमीन पर फैल गया। एसडीओ ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर नए पोल लगवाकर बिजली व्यवस्था सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें