तालग्राम। दहेज में बाइक, सोने की जंजीर और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के सुताह गांव निवासी उपासना ने बताया कि उसी शादी थाना ठठिया भुन्ना कटरा धन्नापुर्वा गांव निवासी शीलू के साथ 22 जून 2018 को हुई थी। ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे बाइक, सोने की जंजीर और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पिता मांग पूरी नहीं कर सके तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। कई बार रिश्तेदारों ने ससुराल के लोग को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। 23 फरवरी को पति शीलू जेठ पप्पू, नीलू, देवर अनुज, ननद मीरा, सीमा, ननदोई अशोक और कल्लू ने पीटा और घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना कि तहरीर के आधार दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।