फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के बाद ही शुरू होगा निर्माण, बाधक बने किसानों और किसान नेताओं से अधिकारियों ने वार्ता की, हाईवे के अधिकारी नहीं पहुंचे

विज्ञापन
किसानों से वार्ता करते एसडीएम देवेश गुप्त, मौजूद जीआर इंफ्रा कंपनी के अधिकारी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। जीटी रोड चौड़ीकरण में बाधक बने किसानों और किसान नेताओं से अधिकारियों ने वार्ता की। तय हुआ कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता, निर्माण कार्य नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील सभागार में प्रेमपुर और अकबरपुर के किसानों से अधिकारियों ने वार्ता कर समस्याएं सुनीं। बैठक में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। एसडीएम देवेश गुप्त ने जीआर इंफ्रा कंपनी के राजेश उपाध्याय, डीपीएम वैभव जैन से जानकारी ली। किसी अधिकारी के न आने का कारण पूछा। अकबरपुर के क्षेत्रीय लेखपाल और चकबंदी लेखपाल को मौके पर जाकर किसानों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि पहले मुआवजा मिले, इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
कंपनी के मैनेजर राजेश उपाध्याय ने कहा कि प्रेमपुर में आधे से अधिक किसानों को मुआवजा मिल चुका है। मुआवजा नहीं मिलने की स्थिति में निर्माण नहीं किया जाएगा। अभी सिर्फ सरकारी जमीन पर कार्य चल रहा है। एसडीएम देवेश गुप्त ने कंपनी के अधिकारियों को मौके पर भेजकर विरोध कर रहे लोगों को संतुष्ट करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, नायब तहसीलदार दीपक गौतम, गणेश यादव, रोहित दुबे, अनुराग त्रिपाठी सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें