फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट, जहर देने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। करीब आठ माह पूर्व युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठठिया थाना के खरगपुर गांव निवासी किशन ने कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन्होंने बताया कि बेटा विकास मकरंदनगर के यूसुफपुर भगवान मोहल्ले में किराये के मकान में पत्नी प्रीती के साथ रहकर नमकीन का ठेला लगाता था। वह 11 लाख रुपये में एक जमीन का बैनामा कराना चाहता था। रुपये हड़पने के लिए 12 फरवरी 2021 की रात पत्नी प्रीती देवी ने भाई लल्ला, पिता कैलाश निवासी मदारपुर, बिल्हौर, कानपुर नगर, रिश्तेदार अमित कुमार और पत्नी प्रियंका देवी निवासी लालपुर सरैया, सदर कोतवाली के साथ मिलकर विकास की जहर देकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें