तालग्राम। कस्बा तालग्राम में लाखों रुपये खर्च के बाद बने राजकीय कृषि बीज भंडार से 33 साल में सिर्फ एक बार ही किसानों को बीज का वितरण किया गया। राजकीय कृषि बीज भंडार की स्थापना 1988 में की गई थी और मार्च 1989 में बीज का वितरण किया गया। इसके बाद बीज वितरण करने वाले कर्मचारी का रिटायरमेंट हो गया। उसके अधिकारियों ने कोई नहीं नियुक्ति तक नहीं की। हालत यह रही कि बीज भंडार में ताला लग गया। अब यह भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है। अराजक तत्वों ने भवन पर अवैध कब्जा कर लिया है।
वर्ष 1988 में राजकीय कृषि बीज भंडार की स्थापना की गई थी। सांसद शीला दीक्षित ने इसका उद्घाटन किया था। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बीज भंडार पर एक बार किसानों को बीज का वितरण किया। एक भी कर्मचारी उसके बाद नियुक्त नहीं किए गए। कर्मचारी नहीं होने पर विभाग ने इसमें ताला जड़ दिया गया। 33 साल बीत गए, एक बार भी विभाग का न कोई कर्मचारी आया, न ही अधिकारी भवन का हाल लेने आए। यह भवन बिना देख रेख के जर्जर हो गया। यहां के स्थानीय लोगों ने बीड भंडार पर कब्जा कर चारा की मशीन लगा दी। यहां पर अपने मवेशी बांधने लग गए। अब किसान उन्नतिशील बीजों के लिए गुरसहायगंज, तिर्वा, छिबरामऊ के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।