फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बौद्ध धर्म सभी को देता है समानता का संदेश’

Thu, 21 Jan 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण और स्वच्छ पर्यावरण की जन जागरूकता के लिए 106 बौद्ध युवतियों की इको फ्रेंडली साइकिल यात्रा ने बुधवार की शाम नगर के हीरालाल वीएन इंटर कालेज में डेरा डाला। यहां रात गुजारने के बाद गुरुवार की सुबह यह यात्रा लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन



प्रात:कालीन प्रार्थना सभा के बाद प्रवचन में परम पावन गैल्वम डुकपा ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने से ही विश्वशांति संभव है। बौद्ध धर्म सभी को समानता का संदेश देता है।काठमांडू (नेपाल) के परम पावन गैल्वम डुकपा के नेतृत्व में यह यात्रा 18 नवंबर को काठमांडू से शुरू होकर कुशीनगर, नालंदा, वैशाली, बोध गया, संकिसा, मैनपुरी होते हुए सैफई पहुंची थी।


यहां के बाद यात्रा आगरा, मथुरा होते हुए दिल्ली पहुंची। यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आठ जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर 19 जनवरी को यहां आई। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर कार्यक्रम के बाद अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती होते हुए लुंबनी पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। यात्रीदल में नेपाल, भूटान, लद्दाख, सिक्किम, दार्जिलिंग व हिमाचल प्रदेश आदि के मठों से आई युवतियां शामिल हैं।
विज्ञापन



नगर आगमन पर यूथ बुद्धिष्ट सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज बौद्ध, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर संतोषप्रिय बौद्ध, सभासद हरिशरण शाक्य व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शाक्य आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें