फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान दर्ज कराने आए भाई-बहन पर हमला, बहन की नाक काटी, भाई पर लोहे की रॉड से हमला किया

विज्ञापन
कलक्ट्रेट मोड़ पर अधिवक्ता पर हमला करते लोग और मौजूद सुरक्षाकर्मी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। एसपी कार्यालय में बयान दर्ज कराने आए भाई-बहन पर ससुरालीजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता भाई और बहन को गंभीर चोटें आई हैं। घायल एसपी कार्यालय में करीब एक घंटे तक तड़पते रहे। इसके बाद पुलिस ने ऑटो से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के झींझक इलाके के बुद्घ नगर निवासी अधिवक्ता विकार अहमद बहन हिना के साथ बुधवार सुबह एसपी दफ्तर में दहेज एक्ट के मुकदमे में बयान दर्ज कराने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे अहमदपुर रौनी गांव के इंतजार भतीजी खुशबू और गांव के कुछ युवकों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे। एसपी दफ्तर में ही दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई होने लगी। सीओ सदर शिव प्रताप ने भाई-बहन को पुलिस सुरक्षा में एसपी दफ्तर से बाहर भेज दिया। हिना ने बताया कि कलक्ट्रेट मोड पर भाई विकार अहमद और उसके पहुंचते ही चचिया ससुर इंतजार और भतीजी खुशबू ने परिवार के युवकों के साथ मिलकर दोनों लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर करीब आधे घंटे तक पीटते रहे। सुरक्षा में साथ आए पुलिसकर्मी बचाने में नाकामयाब रहे। इसी बीच हमलावरों ने उसकी नाक काट दी। हमले में विकार भी घायल हो गए।
इधर, सूचना पर पहुंचे एसपी दफ्तर के पुलिसकमियों ने हमलावरों और घायलों को दोबारा एसपी दफ्तर पहुंचाया। एसपी दफ्तर से पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को सूचना दी। करीब आधे घंटे तक घायल एसपी दफ्तर में तड़पते रहे। एंबुलेंस न पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने घायलों को ऑटो से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें