तिर्वा(कन्नौज)। कोरोनारोधी टीकाकरण करने बिनोरा गांव पहुंची टीम को देखकर जोगी समाज के लोग घरों से इधर-उधर हो गए। करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा कर टीकाकरण कराया।
कोविड संक्रमण से बचाने के लिए सरकार टीकाकरण करा रही है। लक्ष्य कम देखकर प्रशासन ने गांव-गांव अभियान चलाकर छूटे लोगों का टीकाकरण शुरू किया है। बुधवार को तहसीलदार अनिल कुमार सरोज के नेतृत्व में जोगी समुदाय के लोगों का टीकाकरण करने टीम पहुंची। टीकाकरण की जानकारी पर लोग घर छोड़कर इधर-उधर हो हुए। तहसीलदार ने इन्हें बुलाकर चौपाल लगाई। करीब दो घंटे तक समझाने के बाद ग्रामीण माने। जोगी डेरा में टीम ने करीब 30 लोगों का टीकाकरण किया।