तिर्वा। ठठिया-जैनपुर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर रेफ र किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर पर गंभीर चोट मौत की वजह बनी।
ठठिया थाना क्षेत्र के निस्तौली गांव निवासी सोहिल (22) मंगलवार को अपने चचेरे भाई सलमान (13) पुत्र जैनुद्दीन के साथ बाइक से बाजार करने जा रहा था। ठठिया आलू विशिष्ट मंडी के पास बाइक गिरने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां सोहिल की मौत हो गई। सलमान का कानपुर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।