फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सलेमपुर के पास कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के दौरान सैफई में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद प्रयागराज के थाना व मोहल्ला धूमनगंज निवासी प्रहलाद यादव (35) तहसील में मुंशी है। वह ममफोर्डगंज निवासी विश्वदीप पटेल (32), अशोक नगर निवासी अनूप (33) के साथ कार से प्रयागराज से हरिद्वार जा रहे थे। तीनों प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिवक्ता अजय यादव के बस्ते में काम करते हैं। सोमवार रात कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। एंबुलेंस से तीनों घायलों को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मंगलवार को अनूप की मौत हो गई। प्रहलाद व विश्वदीप का उपचार चल रहा है। ट्रक मध्य प्रदेश के जनपद भिंड निवासी जितेंद्र सिंह भदौरिया (30) चला रहा था। वह कन्नौज के छिबरामऊ से मक्का लोड कर इटावा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें