फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Road Accident: कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्लीपर बस, दो यात्रियों की मौत, 12 घायल

Tue, 07 Mar 2023 09:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम मुसाफिर गांव के सामने बिहार जा रही स्लीपर बस ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा हादसा हुआ है। एक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से सवारियों को लेकर वाराणसी जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के ड्राइवर और एक यात्री की मौत हो गई। जबकि कई दूसरी सवारियां जख्मी हो गईं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह करीब छह बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उस समय हुआ जब सवारियों से भरी बस तालग्राम थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही थी। रास्ते में मुसाफिरपुर गांव के करीब एक ट्रक आगे जा रहा था। तेज रफ्तार बस उसको ओवर टेक करने की कोशिश में उससे टकरा गई।

बस को मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के धन्नपुर निवासी ड्राइवर गौरव तोमर चला रहा था। बस में 52 सवारियां थीं। ट्रक से टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठे वाराणसी के थाना फूलपुर घमाहापुर निवासी वर्मा (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूसरी सवारियों को भी चोट आई। हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने घायलों को एबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें