फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत और एक घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 07 Mar 2023 07:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को सौ शैया अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल ले रेफर किया गया।

विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के अयूबपुर गांव निवासी सरमन जाटव (48) गांव के ही अपने साथी संतोष जाटव के साथ रविवार को बाइक से बेबर थाना क्षेत्र के धउआ गांव में अपनी बहन रीता के घर खोया देने गए थे। वहां से लौटते समय रविवार की देर रात वह बहादुरपुर गांव के पास पहुंचे।
तभी अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सरमन को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी होते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी शशि, बच्चों सत्यम, अंकित, प्राची, मानसी, शगुन के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें