फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये न निकलने पर महिलाओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कस्बे की बैंक ऑफ इंडिया शाखा का सर्वर खराब होने से रुपयों की निकासी ठप हो गई। इससे गुस्साई महिलाओं ने छिबरामऊ-सौरिख-बिधूना रोड पर ईंट व पत्थर रखकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से महिलाओं की खूब नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे बाद पुलिस व शाखा प्रबंधक के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोला। इसके बाद वाहनों का आना-जाना शुरू हुआ।
विज्ञापन

नगर की बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बड़ी संख्या में खाताधारक हैं। बैंक के बाहर छाया का इंतजाम न होने से लोगों को कड़ी धूप में लाइन लगानी पड़ रही है। मंगलवार सुबह काफी संख्या में महिलाएं रुपये निकालने के लिए पहुंचीं। बैंक खुलने के बाद महिलाओं को सर्वर न आने की जानकारी दी गई। इससे इनमें आक्रोश बढ़ने लगा।
गुस्साई महिलाओं ने बैंक के बाहर सीएसबी (छिबरामऊ, सौरिख, बिधूना) रोड पर ईंट व पत्थर डालकर जाम लगा दिया। यह नारेबाजी करने लगीं। इन्होंने शाखा प्रबंधक को हटाने की मांग भी की। जाम से कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के जाम खुलवाने का प्रयास करने पर महिलाओं ने धक्कामुक्की कर दी। बाद में पुलिस ने शाखा प्रबंधक से वार्ता की। महिलाओं को सर्वर आने पर लेनदेन शुरू करने का भरोसा दिया गया। पुलिस व शाखा प्रबंधक के आश्वासन के बाद महिलाओं ने लगभग एक घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

इलाके के गांव रायपुर, ईजलपुर, परौर, शंकरपुर, वीरपुर, जखा, फूलपुर, सलेमपुर, रसूलपुर, सराय भागमल, बेहटा रामपुर, खानपुर, नगला बिहारी, सरदारपुर से आईं महिलाओं ने बताया कि वह बैंक से रुपये निकालने के लिए लगभग 15 दिन से परेशान हैं। किसी के घर में कोई बीमार है तो किसी के घर में शादी का आयोजन है। लॉकडाउन में घर का खर्च चलाने में भी दिक्कत हो रही है। रुपये निकालने के लिए घंटों धूप में लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद भी निकासी नहीं हो रही। ऐसे में अधिकारियों की आंखें खोलने के लिए जाम लगाना पड़ गया।
प्रभारी शाखा प्रबंधक ने दो दिन का मांगा समय
बैंक ऑफ इंडिया के वर्तमान मैनेजर राजीव कुमार दुबे बीमार होने से छुट्टी पर हैं। वहीं बैंक के प्रभारी शाखा प्रबंधक शाहनवाज ने बताया कि बंदरों ने टावर से तार अलग कर दिए हैं। इससे सर्वर नहीं आता। लेनदेन में दिक्कत हो रही है। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई है। दो दिन में तारों को सही करा दिया जाएगा। इसके बाद सर्वर सही से काम करने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें