छिबरामऊ। जामा मस्जिद मार्केट के युवा कपड़ा व्यापारी सोहेल की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पंद्रह दिन पहले दो पक्षों में संघर्ष में कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई थी।
मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपी अरशद व राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने इस हत्याकांड में सात नामजद हत्यारोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द वांछित चल रहे इरशाद को भी पकड़ लिया जाएगा।
27 अप्रैल को मोहल्ला चौधरियान में दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। इसमें कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई थी। तीन लोग घायल हुए थे। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पंद्रह दिन के अंदर पुलिस ने छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।