फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवतियों से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सगी बहनों को घर में अकेला देखकर गांव के दो युवक घर में घुस गए। इन्होंने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच परिजनों के आ जाने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामला सदर कोतवाली इलाके के गांव का है। पीड़ित युवती ने बताया कि 23 अगस्त की शाम वह छोटी बहन के साथ घर पर थी। भाई और मां गांव के बाहर गई थीं। इसी बीच मौका पाकर गांव के दो सगे भाई घर में घुस आए। दोनों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने बहन और मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच भाई व मां घर पर आ गईं। चीख पुकार सुनते ही यह भाई और मां से मारपीट करने लगे।
इसी बीच दोनों भाइयों की एक बहन भी घर में घुस आई। उसने गेट बंद कर दिया। दोनों भाई और बहन ने मेरे भाई, बहन, मां और मेरे साथ मारपीट की। भाई को धमकी देकर कहा कि पुलिस को सूचना हुई तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। परिवार के साथ सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। यहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 25 अगस्त को एसपी प्रशांत वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर सदर कोतवाली में दोनों भाइयों और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें