फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : गोभी की फसल पर सूखा रोग और कीटों का हमला

Thu, 02 Sep 2021 11:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, तालग्राम(कन्नौज)

सार

कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को जैविक दवाओं का प्रयोग कर फसल को बचाने की सलाह दी और बताया कि अगर एक बीघा भूमि में साढ़े तीन से चार क्विंटल गोबर की खाद रोपाई से पहले खेत में मिला लें। इससे सूखा रोग और कीटों से फसल को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
अमोलर में गोभी की फसल देखता किसान । - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय इलाके में किसानों ने अगेती गोभी की फसल बोई है। फसल पर सूखा रोग और कीटों का हमला शुरू हो गया है। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को जैविक दवाओं का प्रयोग कर फसल को बचाने की सलाह दी है। अमोलर के किसान अवधेश कश्यप, रामकुमार कुशवाहा और सुरजीत ने बताया कि सूखा रोग और चैंपा कीट फसल पर दिखाई देने लगा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमर सिंह ने बताया कि इस फसल को अपेक्षाकृत अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इससे जरूरी है कि एक बीघा भूमि में साढ़े तीन से चार क्विंटल गोबर की खाद रोपाई से पहले खेत में मिला लें। इससे सूखा रोग और कीटों से फसल को बचाया जा सकता है।

विज्ञापन


गोभी को खतरा पहुंचाने वाले कीट
चैंपा कीट : यह कीट फसल की पत्तियों और पौधे के कोमल भागों का रस चूसता है। इससे पत्तियों का रंग पीला पड़ने लगा है। राजकीय बीज भंडार प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि नियंत्रण के लिए नीम का काढ़ा या गो-मूत्र को माइक्रो झाइम के साथ मिला लें। 250 मिलीलीटर को एक स्प्रे टंकी में 15 लीटर पानी मिलाकर छिड़काव करें।

कैबेज मैनेट : यह कीट गोभी फसल की जड़ों पर आक्रमण करता है। इससे पौधे सूख जाते हैं। कृषि तकनीकी सहायता प्रबंधक बमरौली शिवपाल सिंह ने बताया कि इसकी रोकथाम के लिए खेत में नीम की खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन


डायमंड बैकमोथ : यह कीट कत्थई रंग के एक सेंटीमीटर लंबे होते हैं। यह पौधों की पत्तियों के किनारों को खाते हैं। कृषि प्राविधिक सहायक अमोलर नितिन कुमार ने बताया कि नियंत्रण के लिए जैविक नीम आधारित दवाओं का कृषि वैज्ञानिक की सलाह लेकर खेत के हिसाब से उचित मात्रा में छिड़काव करना चाहिए।

कैंब्रिज वर्म: यह पत्तियों को खाता है। इससे पत्तियों की आकृति बिगड़ जाती है। कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक इसकी रोकथाम के लिए नीम का काढ़ा या गोमूत्र को माइक्रो झाइम के साथ फसल पर छिड़कना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें