फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: वोट बताने से इनकार करने पर युवक को लाठियों से पीटा, अस्पताल में मौत

Fri, 11 Mar 2022 07:50 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।

सार

सीओ सदर राजेश राय का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते मारपीट की बात मालूम नहीं चली है। भगवत टीबी का मरीज था। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के टंकोरी गांव में वोट न बताने पर कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उपचार के लिए उसे लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना बड़ागांव के टंकोरी गांव की उर्मिला अहिरवार के मुताबिक उसके पति भगवत अहिरवार (42) खेती करते थे। छह मार्च को वह अपने पति के साथ गांव से निकल रही थीं तभी गांव के अवधेश ने अपने साथियों के संग उसको रोक लिया।

अवधेश ने भगवत से किस पार्टी को वोट देने के बारे में पूछा। यह बताने से भगवत ने इनकार कर दिया। इस बात पर अवधेश भड़क गया और भगवत को गालियां देने लगा। भगवत तो इसका विरोध किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। उर्मिला ने किसी तरह बीच-बचाव किया। पिटाई में भगवत को गले एवं सीने में गंभीर चोट आ गईं। उसने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी।
विज्ञापन


यह बात अवधेश को मालूम चली तब वह फिर भगवत के घर आ धमका और उसने फिर से उसे मारा-पीटा। इससे भगवत की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कर लिया। यहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें