फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने देखा किले का कोना-कोना

विज्ञापन
किला पर फ्लड लाइट से जगमगाता तिरंगा। अमर उजाला
विज्ञापन
योगी ने देखा रानी के किले का कोना-कोना
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को झांसी आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी के किले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किले का कोना-कोना देखा। सीएम किले में उन सभी स्थानों पर गए, जहां 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहुंचना है। झंडे वाली बुर्ज पर पहुंचकर उन्होंने झांसी और पीएम के कार्यक्रम के आयोजन स्थल को देखा। इस दौरान सीएम ने सुरक्षा इंतजाम भी परखे।
विज्ञापन

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आ रहे हैं। वे रानी के किले में जाएंगे और इसके बाद किले के मैदान में आयोजित सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर पिछले एक माह से तैयारियां जारी हैं। बुधवार को झांसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन की तैयारियों को देखा। मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम अपने काफिले के साथ सीधे किले में पहुंचे। यहां उन्होंने पहले कुदान स्थल को देखा। यहां पर सेना के बैंडों ने राष्ट्रभक्ति की धुन छेड़कर उनका स्वागत किया। यहां से वे सीधे झंडे वाली बुर्ज पर पहुंचे। बुर्ज पर खड़े होकर नीचे किले के मैदान में चल रहीं तैयारियों को देखा। इसके अलावा झांसी का भी नजारा लिया। वहां मौजूद अधिकारियों के आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली और सुरक्षा इंतजाम भी जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें