फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का इलाज कराने पहुंची महिलाएं निकलीं कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को जिले में कोरोना के 4,883 नमूनों की जांच हुई, इनमें से दो महिलाओं में महामारी का संक्रमण पाया गया। खास बात ये है कि ये महिलाएं बुखार का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। इस माह के चार दिनों में कोरोना के चार मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की मंद पड़ चुकी रफ्तार के बीच इक्का-दुक्का मरीजों के सामने आने का क्रम लगातार जारी है। बीते माह सितंबर में पांच मरीज मिले थे। जबकि, अक्तूबर माह में अब तक के चार दिनों में चार नए मरीज सामने आ चुके हैं। एक अक्तूबर को दो लोग कोरोना से संक्रमित मिले थे, जबकि सोमवार को भी दो लोगों में संक्रमण पाया गया है। ये दोनों ही महिलाएं हैं। सागर गेट निवासी 36 वर्षीय तथा कैलाश विहार निवासी 24 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये दोनों महिलाएं पिछले तीन-चार दिनों से सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित थीं। इसका इलाज कराने जब वे अस्पताल पहुंची, तो वहां कोरोना की जांच हुई, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही महिलाओं के परिजन व संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं।
वायरल बुखार और डेंगू दौर में कोरोना के मरीजों का मिलना चिंताजनक है। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। खासतौर पर मास्क के अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना: एक नजर में
- जिले में 27 अप्रैल 2020 को सामने आया था पहला मरीज
- अब तक 36,554 हो चुके हैं संक्रमित
- 35,889 हो चुके हैं संक्रमण से मुक्त
- 663 की जा चुकी है जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें