फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से नहीं आ रहा नलों में पानी

विज्ञापन
आवास विकास के ब्लॉक- बी में 15 दिन से नलों में पानी न आने के कारण खाली बर्तन लिए पानी के लिए परेशान कॉ?
विज्ञापन
झांसी। आवास विकास कॉलोनी के बी ब्लाक में पिछले तीन महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। करीब सौ मकान ऐसे हैं, जहां के निवासियों को पानी के लिए इधर - उधर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र में लगे दो हैंडपंप बहुत कम पानी देते हैं।
विज्ञापन

आवास विकास के बी ब्लाक में सामुदायिक केंद्र से आगे रहने वाले करीब पांच सौ लोग ऐसे हैं, जो नलों के पानी पर निर्भर हैं। तीन महीने हो गए और इनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। यहां के निवासी कई बार विभाग में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मोहल्ले वालों ने बताया कि एक ही हैंडपंप है, उसमें पानी बहुत कम है। इस कारण से दूरदराज लगे हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है। छोटे बच्चे और महिलाओं को भी पानी भरने में सहयोग करना पड़ रहा है। यहां पर विधायक निधि से साढ़े तीन लाख रुपये खर्च कर पानी की पाइप लाइन डाली गई थी। लेकिन, मोहल्ले वालों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
तीन महीने हो गए। जिला प्रशासन से लेकर जलसंस्थान तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। हम लोगों को अभी भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- रानी सिंह
जब से नई पाइप लाइन डाली गई है, तब से परेशानी अधिक हो गई है। पंद्रह दिन से तो एक बूंद पानी नहीं टपका है। कोई ध्यान भी नहीं दे रहा है। जबकि, दावे बड़े - बड़े किए जा रहे हैं।
- मधु श्रीवास्तव
हैंडपंप में पानी बहुत कम आता है। एक बाल्टी भरने के बाद पानी आना बंद हो जाता है। हैंडपंप का सहारा नहीं है, जिनके यहां बोरिंग है उन्हें दिक्कत नहीं, लेकिन बाकी लोग परेशान हैं।
- सीमा खान
प्रदेश सरकार पेयजल के लिए गंभीर हैं। स्थानीय अधिकारी लापरवाह हैं। उन्हें जनता की परेशानी से कोई मतलब नहीं है। तीन महीने से मोहल्लेवासी परेशान हैं, पर समस्या हल नहीं र्हुउ।
- अभय द्विवेदी
नौकरी करें या पानी भरें, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। नई पाइप लाइन पड़ी है, इसके बाद भी पानी नहीं आ रहा है।
- चंद्र प्रकाश कुशवाहा
कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। विधायक निधि से साढ़े तीन लाख रुपये खर्च करके पाइप लाइन डाली गई, लेकिन बार- बार लाइन खराब हो जाती है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

- विद्या प्रकाश दुबे
पार्षद, आवास विकास कॉलोनी
पाइपलाइन चेक करा ली है। वाल्व खराब होने के कारण दिक्कत आ रही है। इसकी रिपेयरिंग करा दी गई है। उम्मीद है कि शुक्रवार से पानी आने लगेगा।
- अनिल कुमार, सहायक अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें