फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: रोज 36 किमी का सफर तय कर स्कूल जाने वाली आयुषी बनीं टॉपर, पिता करते हैं खेती

Sat, 27 Jun 2020 06:54 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
पिता और माता के साथ आयुषी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें इंटरमीडिएट में 2586440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 200935 अनुपस्थित रहे जबकि 2385505 परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट की परीक्षा में 87.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मोंठ के ग्राम अरौली की आयुषी यादव ने झांसी जिले में टॉप किया है। गणित वर्ग की छात्रा आयुषी के पिता पेशे से किसान हैं। ग्राम सिंकदरा के माता राजदुलारी इंटर कॉलेज की छात्रा आयुषी की कहानी सामान्य विद्यार्थियों से अलग है। उनका संघर्ष भी किसी सामान्य विद्यार्थी की अपेक्षा अधिक रहा है।

आयुषी को विद्यालय आने-जाने के लिए रोजाना 36 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। इसके बाद भी वह स्कूल की नीयमित छात्रा रही हैं। आयुषी रोजाना स्कूल जाती थीं। कई बार तो स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी वे स्कूल आती थीं। 
विज्ञापन


हाईस्कूल में उन्होंने स्कूल में टॉप किया था। आयुषी आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। स्कूल के अलावा वो रोजाना 8-10 घंटे पढ़ाई करतीं हैं। आयुषी ने कहा कि नियमित रूप से पढ़ाई करना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।

मालूम हो कि 12वीं में बड़ौत के श्रीराम इंटर कॉलेज के अनुराग मलिक ने 97 फीसदी नंबर लाकर टॉप किया है। अनुराग ने 12वीं की पूरी पढ़ाई घर पर रहकर ही की। वहीं प्रयागराज के कोराओ स्थित एसपी इंटर कॉलेज के प्रांजल सिंह ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्रप्त किया है। वहीं तीसरे स्थान पर  94.80 प्रतिशत अंकों के साथ औरैया जिले के रहने वाले उत्कर्ष शुक्ला हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें