फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां मातम में बदलीं: भतीजे की शादी में न बुलाने पर चाचा ने खुद को लगाई आग, मंडप की रस्म के बीच मचा कोहराम

Sat, 03 Feb 2024 05:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में नाराज चाचा ने शादी वाले घर में खुद को आग लगा ली। भतीजे की शादी में न बुलाने से नाराज था। घटना उस वक्त हुई जब पूरे घर में मंडप की रस्म चल रही थी। घटना के बाद से ही  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
चाचा ने खुद को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की सुबह नवाबाद थाना इलाके में एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक भतीजे की शादी में न बुलाने से नाराज था। उसने आत्मदाह उस समय किया, जब घर में मंडप की रस्म चल रही थी। घटना से शादी के घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन


नवाबाद थाना इलाके के कोछाभावंर निवासी बृजकिशोर कुशवाहा (45) खेतीबाड़ी करते थे। खेती कम थी, इस पर वह परिवार के गुजारे के लिए ऑटो भी चलाते थे। रविवार को उनके बड़े भाई रामलाल के बेटे की शादी है। शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे मंडप की रस्म चल रही थी। जबकि, शाम को दावत होनी थी। 

इसी दरम्यान बृजकिशोर अपने कमरे में गए और पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। धुआं उठते देख लोग कमरे की ओर भागे। लोगों ने दरवाजे खोलकर आग को बुझाया। इसके बाद आनन-फानन बृजकिशोर को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की बेटी प्रियंका ने बताया कि पंद्रह दिन से उनके परिवार का बड़े पापा के परिवार से झगड़ा चल रहा था। शादी में हमारे परिवार को बुलाया नहीं जा रहा था। इससे पिता नाराज थे। सुबह मम्मी नहाने चले गई थीं और घर के बाकी लोग बाहर थे। इसी दरम्यान पापा ने खुद में आग लगा ली।

घटना के बाद शादी के घर में कोहराम मच गया। दावत के लिए लगाए जाने वाले टेंट भी उखाड़े जाने लगे। बता दें कि मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा 20 साल का पवन, उससे छोटी बेटी 18 साल की प्रियंका और सबसे छोटा बेटा महेंद्र है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

वहीं, इस मामले मे नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने पारिवारिक मनमुटाव के चलते आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया गया है। जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें