फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा नहर के पास दिखे दो मगरमच्छ

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खकल के पास से निकली बेतवा नहर हमीरपुर शाखा के पास मगरमच्छ देखे जाने - फोटो : MOTH
विज्ञापन
बेतवा नहर के पास दिखे दो मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

पूंछ (झांसी)। थाना क्षेत्र के ग्राम खकल के पास से निकली बेतवा नहर हमीरपुर शाखा के पास मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में दहशत है । उसी के पास भैंस चरा रहे लोगों को भी एक और मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे वह लोग भैंस लेकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

ग्राम निवासी रानू राजपूत , सचिन कुमार ,राज एवं अंशुल राजपूत ने बताया कि बुधवार को ग्राम खकल से ग्राम पँंछ संपर्क मार्ग पर करीब 5 से 6 फुट लंबा मगरमच्छ विचरण कर रहा था। यह लोग ग्राम खकल से पूँछ जा रहे थे। अचानक रास्ते में मगरमच्छ को देखकर हड़बड़ा गए। दूर खड़े होकर लोगों को सचेत किया । थोड़ी देर बाद मगरमच्छ संपर्क मार्ग के किनारे पानी से भरी खाई में चला गया । इसके अलावा नहर की पटरी पर ग्रामीणों ने एक अन्य मगरमच्छ को देखा। ग्रामीणों का कहना है कि वह नहर के किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे। उसी दौरान एक करीब 5 फुट का मगरमच्छ नहर की पटरी पर घूम रहा था। वह अपनी भैंसों को वहां से हटाकर दूर खेतों में ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ अलग-अलग जगह पर दो मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीण दहशत में है। अपने जानवर नहर किनारे चराने नहीं ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मगरमच्छों को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें