झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग कर रहे छात्रों ने रेडियोलॉजी विभाग में तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। इसके विरोध में मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। कॉलेज का कामकाज ठप हो गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात रेडियोलॉजी विभाग के अल्ट्रासाउंड कक्ष में कर्मचारी हरि सिंह की ड्यूटी थी। वो कक्ष में ही खाना खा रहे थे। तभी दो ट्रेनी छात्र वहां पहुंच गए और कमरा बंद करने लगे। हरि सिंह ने कहा कि अभी वो खाना खा रहा है। इस पर ट्रेनी छात्रों से बहस शुरू हो गई।
हरि का आरोप है कि छात्रों ने अपने साथियों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके विरोध में मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कॉलेज का काम ठप हो गया है। धरने पर बैठे कर्मचारी आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।