फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिया ओढ़ी चुनर तेरे नाम की...

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। करवा चौथ पर महिलाओं की खरीदारी जोरों पर चल रही है। अबकी बार सीक्वेंस शरारा, जरी सिल्क की साड़ी और लाइटवेट लहंगों में महिलाएं खूब सजेंगी। बाजार में खास करवा चौथ के लिए जरी और सिल्क की साड़ियाें की नई रेंज उतारी गई है। रेड, ग्रीन, पिंक, पिस्ता और सितारे जड़ी साड़ियों व शरारा खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मानिक चौक में साड़ी पसंद कर रही सौम्या और शिल्पी ने कहा कि इस बार सितारों जड़ी सिक्वेंस साड़ियां कॉफी, रेड, ग्रीन, पिस्ता और यलो कलर में खूब सुंदर हैं। इनके साथ ज्वैलरी और लेटेस्ट मेकअप खूब सजेगा। सीपरी बाजार में लहंगा व मिरर वर्क (शीशा कारीगरी) के गाउन पसंद कर रहीं मसीहागंज की प्रीती और पोटली पर्स पसंद कर रहीं मोहिनी ने कहा कि करवा चौथ पर महिलाओं पर हैवी वर्क के परिधान खूब फबते हैं। अपनी मां व मामी के लिए अत्री चौराहे पर कपड़े पसंद कर रहीं खुशी ने कहा कि करवा चौथ पर परंपरागत परिधान महिलाओं को खूब पसंद आते हैं, बाजार में इसी तरह के परिधानों की अच्छी रेंज है। सीपरी बाजार में एक लेडीज शोरूम की हेड अल्पी ने बताया कि बाजार में 2500 से 3000 हजार की खरीदारी पर चूड़ा और करवा चौथ की थाली, चलनी व कलश फ्री दिया जा रहा है। दुकानदार रुचि ने बताया कि त्योहार के लिए फैशनेबुल शरारा 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक और साड़ियां 1000 रुपये से लेकर 3500 रुपये में हैं।
करवा चौथ पर ये फैशनेबुल परिधान भी हैं खास
-सौभाग्यवती डिजाइनर चुनर 450 से 1000
-कफ्तान विद हैवी वर्क दुपट्टा 800 से 1500
-जरदोजी वर्क सिल्क साड़ियां 800 से 2500
-लाइटवेट हैंडवर्क जरी कढ़ाई साड़ियां 1000 से 2500
-जरी व सिक्वेंस वर्क वाली शिफॉन, कॉटन साड़ियां 700 से 2500
लेटेस्ट डिजाइनों में आए मिट्टी के करवा
इस बार मिट्टी के डिजाइनर करवा भी खास हैं। इसमें रंगों से सुंदर आकृतियां करवा पर सजाई गई हैं। इसके अलावा शीशा, सीपी, नग, मोती और गोटा पत्ती से करवा को खूब सजाया गया है। करवा, मिट्टी की कटोरी और दीपक 40 रुपये 75 रुपये में है। सीपरी बाजार, सुभाष मार्केट, अत्रि चौराहा, मानिक चौराहा और सदर बाजार में मिट्टी के करवा की कई दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ पर कराइए एचडी व थ्रीडी मेकअप
झांसी। करवा चौथ पर महिलाओं को सजाने-संवारने के लिए ढेरों पैकेज दिए जा रहे हैं। इसमें न्यूड मेकअप (लाइट मेकअप संग आंखों को उभारने वाला) के अलावा एचडी मेकअप, थ्रीडी मेकअप, एयर ब्रश खास है। इसके अलावा नार्मल करवा चौथ पैकेज में आइब्रो के साथ क्लीनअप, डी टैन पैक व लाइट मेकअप 399 से 699 रुपये में है। आइब्रो, ब्लीच, फेशियल, हेयर कट के पैकेज 699 में 999 में हैं। वहीं, आइब्रो, ब्लीच, फेशियल, मैनीक्योर, पैडीक्योर हेयर ट्रीमिंग, हेयर कलर, फोरहेड, अपरलिप्स, वैक्सिंग और बॉडी पॉलिशिंग संग मेकअप के पैकेज 1500 से शुरू हैं। अयोध्यापुरी ब्यूटी सैलून की लता बताती हैं कि महंगाई से हर चीजों के दाम बढ़े हैं, लेकिन त्योहारी सीजन में हर महिला सजना-संवरना चाहती है इसके लिए ब्यूटी पैकेज तैयार किए गए हैं। हर पार्लर में करवा चौथ स्पेशल पैकेज मिल रहे हैं। सीपरी बाजार में ब्यूटी सैलून की प्रीती बताती हैं कि त्योहार पर महिलाएं पैकेज ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें