टोल नाका वर्तमान दर वृद्धि के बाद संभावित दर
उरई रोड -
सेमरी 105 रुपये 115 रुपये
एट 105 रुपये 115 रुपये
ललितपुर रोड -
बबीना 100 रुपये 110 रुपये
बीघाखेत 75 रुपये 80 रुपये
खजुराहो रोड -
पचवारा 75 रुपये 80 रुपये
देवगांव 60 रुपये 65 रुपये
दिल्ली रोड -
दतिया 120 रुपये 130 रुपये
ग्वालियर 80 रुपये 90 रुपये
मुरैना 70 रुपये 75 रुपये
आगरा 80 रुपये 90 रुपये
यमुना एक्सप्रेस - वे 375 रुपये 415 रुपये
शिवपुरी रोड -
सिकंदरा 110 रुपये 120 रुपये
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी वृद्धि प्रस्तावित
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी प्रस्तावित है। इसके लिए जेपी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से यमुना एक्सप्रेस - वे प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें बताया गया कंपनी की ओर से एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाल ही में 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि लंबे समय से यहां टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। ऐसे में एक अप्रैल से यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है।