फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और तेज हुआ डेंगू का हमला, दस मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
और तेज हुआ डेंगू का हमला, दस मरीज मिले
विज्ञापन

झांसी। डेंगू का हमला तेज हो गया है। झांसी में मंगलवार को दस नए मरीज सामने आए हैं। इनमें गुरसराय के संवेदनशील गांव आमली में भी तीन नए मरीज मिले हैं। मेडिकल कॉलेज में तीन मरीजों को इलाज के लिए भर्ती भी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू तेजी से पांव पसारता जा रहा है। अभी तक डेंगू मरीजों की संख्या 95 थी मगर मंगलवार को दस नए मरीज सामने आने के बाद अब जिले में 105 मरीज हो गए हैं। सात मरीज शहर और तीन ग्रामीण इलाकों से मिले हैं। शहरी क्षेत्र में अंबावाय, तलैया मुहल्ला, डड़ियापुरा, पिछोर, बाहर दतिया गेट, हसारी और भट्टागांव से मरीज मिले हैं। इसके अलावा डेंगू के मद्देनजर सबसे संवेदनशील गांव बन चुका गुरसरांय के आमली से फिर तीन नए मरीज मिले हैं। अब तक इस गांव से 31 मरीज सामने आए चुके हैं, जो कि कुल मरीजों का लगभग एक तिहाई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार आमली में रुककर मरीजों की जांच और लार्वी साइट का छिड़काव करा रही हैं। सभी दस मरीजों की हालत ठीक है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में तीन मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें