झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में डेढ़ साल बाद ओपीडी शुरूआत हो गई। पहले दिन प्लास्टिक सर्जरी और नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी हुई। इस दौरान 55 मरीजों ने डॉक्टरों से चिकित्सीय परीक्षण कराया। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने भी सप्ताह के लिए डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट तय कर दिया है।
मेडिकल कॉलेज का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा हुआ था। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर के निर्देश पर मंगलवार से ब्लॉक में ओपीडी की शुरूआत हो गई। प्लास्टिक सर्जरी और नेफ्रोलॉजी की ओपीडी हुई। प्लास्टिक सर्जरी में 23 तो नेफ्रोलॉजी में 32 मरीजों ने डॉक्टरों को दिखाया। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि सप्ताह के हिसाब से ड्यूटी चार्ट भी तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को छोड़कर हर दिन दो-दो विभागों की ओपीडी होगी।
किस दिन कौन सी ओपीडी
......................................
दिन ओपीडी
सोमवार न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी
मंगलवार प्लास्टिक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी
बुधवार कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी
बृहस्पतिवार प्लास्टिक सर्जरी
शुक्रवार न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी
शनिवार कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी