फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी प्रतियोगिता में जवानों ने साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में तीन दिवसीय 9वीं अंतर जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में कानपुर जोन के नौ जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुभारंभ के मौके पर एसएसपी शिवहरी मीना ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग में तीस व पचास मीटर का लक्ष्य तय किया गया है। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें