फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर भाई को पीटा, घर में घुसकर बहन पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर भाई को पीटा, घर में घुसकर बहन पर चाकू से हमला
विज्ञापन

झांसी। बुधवार की शाम थाना प्रेमनगर इलाके में लेनदेन के विवाद में चार लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी युवक के घर पहुंच गए। यहां उन्होंने युवक की बहन पर चाकू से हमला बोल दिया। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

प्रेमनगर के तलैया मुहल्ला निवासी दिनेश चंद्र श्रीवास के पुत्र हर्ष श्रीवास ने कुछ लोगों से अपने एक परिचित को पैसे उधार दिलाए थे। रकम वापस न लौैटने पर वे हर्ष पर दबाव बनाने लगे। इसी बीच बुधवार की शाम तकरीबन सात बजे उन्होंने मुहल्ले में हर्ष की पिटाई कर दी, जिससे वो घायल हो गया। इसके बाद चारों हर्ष के घर पहुंच गए और यहां उसकी बहन तृप्ती (16) पर चाकू से हमला बोल दिया, जिससे वो घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हर्ष ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसकी जेब से बीस हजार रुपये भी निकाल लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाई - बहन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें