सीमा, चंदा, मुग्धा चुनी गईं हरियाली क्वीन
झांसी। रविवार को विभिन्न संगठनों की तरफ से कराई गई प्रतियोगिताओं में मुग्धा राय और चंद्र अग्रवाल हरियाली क्वीन चुनी गईं। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें अलग-अलग महिलाएं विजेता बनीं।
वहीं, झांसी महिला व्यापार मंडल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम हुआ। सभी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार करके नृत्य पेश किए। रैंप वॉक भी किया गया। लगभग 70 महिलाओं के बीच सीमा राजपूत को हरियाली क्वीन और श्वेता पाराशर को स्टाइलिश क्वीन चुना गया। भूमिका सिंह और प्रियता रावत निर्णायक रहीं। इस दौरान सुनीता शर्मा, डॉ. अनीता शर्मा, सीमा राजपूत, रश्मि दुबे, सीमा शर्मा, विमलेश शर्मा, वर्षा साहू, रचना चड्ढा, पल्लवी सहारिया, संध्या जैन, रेनू त्रिवेदी, अंकिता वर्मा, प्रियंका चतुर्वेदी, इंदिरा चतुर्वेदी, वंदना पांडेय, ममता, प्रीति निवालकर, रेनू तिवारी मौजूद रहीं। वहीं, राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ, अखिल भारतीय जायसवाल संवर्गीय महिला महासभा, जायसवाल महिला क्लब, महिला क्लब, कलचुरी महिला सभा द्वारा रविवार को सावन हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें मुग्धा राय को हरियाली क्वीन चुना गया। अन्य प्रतियोगिताओं में रंजना राय प्रथम, डॉ. रेनु शिवहरे द्वितीय, सोना महाजन तृतीय रहीं।
कार्यक्रम में डॉ. कंचन जायसवाल, संयोजिका डॉ. केश गुप्ता, नीतू राय, सुमन शिवहरे, उमा गुप्ता, रंजना राय, रूबी शिवहरे, रेणु शिवहरे, सोना महाजन, नीलम महाजन, नेहा शिवहरे, सुमन राय, गुंजा राय, वर्षा राय, माधवी राय, रितु राय, ट्विंकल मौजूद रहे। जेसीआई झांसी ग्रेटर ने भी धूमधाम से हरियाली तीज मनाया। सदर विधायक की पत्नी सुनीता शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयोजक गीता झा ने हरियाली क्वीन प्रतियोगिता व कैट वॉक का आयोजन किया। इसमें जेसी चंदा अग्रवाल हरियाली क्वीन प्रथम, अलका अग्रवाल द्वितीय रहीं। टैलेंट क्वीन आयोजन में मीनू वर्मा नृत्य, रश्मि श्रीवास्तव गायन में प्रथम रहीं। विशिष्ट अतिथि ऋतु मिश्रा, विंग सचिव रागिनी सिंह, अलका मित्तल, नम्रता गुप्ता, सीमा वर्मा, किरण अग्रवाल, तृप्ति शर्मा, पूजा चौधरी मौजूद रहीं। वहीं, आजाद परिदों ने भी हरियाली तीज मनाई। इस दौरान रश्मि अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, मोनी शिवानी, कृति सहगल, कीर्ति श्रीवास्तव, निकिता अग्रवाल, ऋतु जैन, अलका साहनी, सुनीता साहनी, निधि कंचन, पूजा कंचन, आतिशा कंचन, रश्मि अग्रवाल मौजूद रहीं। वहीं जेसीआइ क्वीन ऑफ झांसी के हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने जमकर मस्ती की। इस मौके पर सरिता सोनी, बेबी नाज, आयुषी सिंह, रुचि जतारिया, सारिका जैन, कविता सोनी, रीना सोनी, मौजूद रहीं।