फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत, 22 घायल

Wed, 30 Oct 2019 11:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 22 घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के दतिया जिले के थाना पंडोखर के पास समथर तिराहे पर रात डेढ बजे यह घटना हुई। रतनगढ़ माता दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली समथर तिराहे पर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 

जबकि 22 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोखर पुलिस मौके पर पहुंची और घयलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घायलों को दतिया के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने बतायाा कि सुमन यादव पत्नी पर्वत सिंह, इमरती यादव पत्नी किशोरी यादव, क्रांति सेन पत्नी रामजी शरण, राजकुमारी पत्नी भानुप्रताप सिंह यादव, निवासी ग्राम लिधोरा थाना गुरसराय जिला झांसी की हादसे में मौत हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें