फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से राहत, बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में डेंगू का हमला लगातार कम हो रहा है। पिछले दो सप्ताह में डेंगू के मामलों में 75 फीसदी तक की गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले तक जहां रोज 20 मरीज सामने आ रहे थे, मगर अब पांच मरीज मिल रहे हैं। वहीं डेंगू के मामले थमने के बाद बुखार लोगों को जकड़ रहा है। इसे लेकर अस्पतालों में भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों डेंगू ने जिले में बड़ा हमला बोला था। मरीजों की संख्या बढ़कर 890 तक पहुंच गई। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह तक नहीं बची। इसके साथ ही मरीजों को प्लेट्लेटस चढ़ाने के लिए रक्त का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए तमाम कवायदें की। दीपावली के बाद से डेंगू के मामलों में कमी आने लगी है। पिछले कुछ दिनों से रोज दो से पांच केस आ रहे हैं।
इसके साथ ही मौसम बदलने के साथ बुखार और जुकाम लोगों को जकड़ रहा है। हालात यह हैं कि अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बुखार और जुकाम के करीब 200 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की कतार लग रही है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डेंगू के मामले कम हुए हैं। मगर लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरुरत है। इसके साथ ही मौसम में आए बदलाव से बुखार-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें