फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी के किले में तीनों सेनाएं करेंगी प्रधानमंत्री का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रानी के किले में 19 नवंबर को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत देश की तीनों सेनाएं करेंगी। आर्मी, एयरफोर्स व नेवी के बैंड राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनें छेड़ेंगे। इसके लिए सेनाओं के बैंडों का अभ्यास लगातार जारी है।
विज्ञापन

झांसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले रानी के किले में जाएंगे। किले में पहले वे उस स्थान को देखेंगे, जहां से रानी ने 1857 के संग्राम में घोड़े पर सवार होकर छलांग लगाई थी। इसके बाद वे किले की झंडे वाली मुख्य बुर्ज पर पहुंचेंगे। इन दोनों स्थानों के बीच आर्मी, एयरफोर्स व नौसेना के बैंड प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। तीनों सेनाओं के बैंड संयुक्त रूप से राष्ट्रभक्ति के तरानों की धुन छेड़ेंगे। इसके लिए सेनाओं के बैंड का अभ्यास पिछले चार-पांच दिनों से लगातार जारी है। तीनों बैंड में शामिल जवान अपनी-अपनी यूनिफार्म में कुदान स्थल और बुर्ज के बीच रोजाना चार-पांच घंटे तक अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें