फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटाई गई हाउसटैक्स में मिलने वाली छूट, भवनस्वामियों पर बढ़ा टैक्स का बोझ

Fri, 03 Sep 2021 01:57 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

भवन स्वामियों को हाउसटैक्स जमा करने में दी जाने वाली छूट दस फीसदी से घटकर सिर्फ छह फीसदी बची। यह छूट भी भवनस्वामियों को इसी माह तक मिलेगी। अगले माह से भवनस्वामियों को पूरा टैक्स जमा करना होगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि यह छूट भी भवन स्वामियों को इसी माह तक मिल सकेगी।
विज्ञापन
income tax
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवन स्वामियों को हाउसटैक्स जमा करने में दी जाने वाली छूट दस फीसदी से घटकर सिर्फ छह फीसदी बची। यह छूट भी भवनस्वामियों को इसी माह तक मिलेगी। अगले माह से भवनस्वामियों को पूरा टैक्स जमा करना होगा। समय से हाउसटैक्स जमा करने वाले भवनस्वामियों को प्रोत्साहित करने के लिए नगर निगम दस फीसदी छूट देता है। नगर निगम अधिनियम- 1959 के मुताबिक एक अप्रैल से 31 जुलाई तक अधिकतम दस फीसदी छूट मिलती है।
विज्ञापन


भवनस्वामियों पर बढ़ा टैक्स का बोझ
इसके बाद 1 से 31 अगस्त तक 8 प्रतिशत एवं 1 से 30 सितंबर तक छह फीसदी छूट दी जाती है। सामान्यता नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत के साथ अप्रैल माह में हाउसटैक्स के बिल बन जाने चाहिए लेकिन, निगम प्रशासन जून माह से पहले कभी बिल तैयार नहीं कर पाता। वहीं, इस बार कोरोना की मार के चलते जून माह में भारी अफरातफरी रही। अभी तक लोग इसके सदमे से उबर नहीं सके हैं। इन सब वजहों से बहुत कम लोग हाउसटैक्स छूट का फायदा उठा सकें।

अभी करीब बीस हजार भवनस्वामी ही टैक्स चुकता कर सके हैं। अब छूट में कमी से भवनस्वामियों पर टैक्स का बोझ बढ़ गया हालांकि इसके पहले निगम प्रशासन सदन के माध्यम से छूट की समयसीमा बढ़ाने की बात कह रहा था लेकिन, आखिरी समयसीमा में भी कोई इजाफा नहीं किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि यह छूट भी भवन स्वामियों को इसी माह तक मिल सकेगी।

विज्ञापन

बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए गठित की गईं टीमें

हाउसटैक्स वसूली की बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त अवनीश राय ने समीक्षा की। उन्होंने आवासीय इमारतों के एक लाख से अधिक बकाएदारों के खिलाफ टीम गठित करके अभियान चलाने के निर्देश दिए। प्रत्येक वार्ड में दो बड़े बकाएदार भी चिन्हित किए जाएंगे। व्यवसायिक एवं सरकारी भवनों पर भी भारी-भरकम बकाए की वसूली के लिए नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए इसकी वसूली बढ़ने के निर्देश दिए। सरकारी भवनों से वसूली के लिए नए सिरे से अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम समेत कर विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर अधीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें