फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य करः टैक्स चोरी के माल को पकड़ा, पान मसाला, सरिया व तंबाकू बरामद

Fri, 03 Sep 2021 01:19 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

वाणिज्य कर विभाग की सचल दल टीमों ने अलग- अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान तीन ट्रकों से जा रहे टैक्स चोरी के माल को पकड़ लिया। इनमें पान मसाला, सरिया व तंबाकू शामिल हैं।
विज्ञापन
Commercial Tax Department - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य कर सचल दल पांचवीं इकाई के अधिकारियों ने गुरसरांय में टीमों को अलग- अलग स्थानों पर चेकिंग करने के आदेश दिए गए थे। चेकिंग के दौरान  तीन ट्रकों से जा रहे टैक्स चोरी के माल को सचल दल टीमों ने पकड़ लिया। ट्रकों में से पान मसाला, सरिया व तंबाकू बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 जुर्माना वसूल किया गया

जांच में पाया गया कि संबंधित व्यापारी एक बिल का दोबारा प्रयोग कर पान मसाला मऊरानीपुर से गुरसराय लेकर आया है। बाद में संबंधित व्यापारी से 8.64 लाख का जुर्माना वसूल किया गया। इसी तरह रक्सा टोल प्लाजा पर गुजरात से पश्चिम बंगाल जा रहे वाहन के प्रपत्रों की जांच की गई। जांच में खरीदने और बेचने वाले व्यापारियों के स्थान अलग- अलग पाए गए थे। ट्रक में 11 लाख की तंबाकू थी।


वही दुसरी तरफ रक्सा टोल में टैक्स चोरी मिलने पर व्यापारी से 5.06 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया गया। ललितपुर मार्ग पर सचल दल तृतीय इकाई ने रायपुर से कानपुर जा रहे सरिया से भरे ट्रक के प्रपत्रों की जांच की। जांच में ई वे बिल का पार्ट टू प्रपत्र भरा नहीं पाया गया। इस पर संबंधित व्यापारी से 7.42 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। जुर्माना जमा करने पर माल अवमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें