फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर माइंड की तलाश में डेढ़ दर्जन जगहों पर छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीयू पेपर लीक मामले में पुलिस मास्टर माइंड को तलाश रही है। उसकी तलाश में गठित पुलिस टीम ने डेढ़ दर्जन विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके नौ छात्रों समेत तीन अन्य को हिरासत में ले लिया। शिवाजी नगर, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, नई बस्ती और बीकेडी से इन नौ छात्रों को पूछताछ के लिए पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस टीम ने बंगरा स्थित एक महाविद्यालय के कर्मचारी को भी पूछताछ के लिए उठा लिया। वरिष्ठ पुलिस अफसर खुद इनसे पूछताछ में जुटे हैं। पुलिस आरोपियों की सीडीआर भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र आउट होने के बाद व्हाट्सएप पर यह तेजी से वायरल हो गया। आनन-फानन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह परीक्षा निरस्त कर दी। विश्वविद्यालय प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने टोड़ी फतेहपुर के ककरवा निवासी अजय भाष्कर पुत्र रहीस कुशवाहा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी। व्हाटसएप पर आउट पेपर की कड़ियां तलाशते पुलिस बंगरा, चिरगांव तक पहुंच गई। यहां के एक महाविद्यालय के कर्मचारी की भूमिका संदेह के घेरे में है। उधर, आरोपी छात्रों से एसएसपी शिवहरी मीना समेत कई वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने कई घंटे तक खुद पूछताछ की। एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है कि पूछताछ के दौरान अहम सुराग हाथ आए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें