फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता डाकघर में खुलवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्रामीण क्षेत्र में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी तथा कोटेदार ऐसे ग्रामीणों को प्रेरित करें, जिनके यहां बालिका का जन्म हुआ है। वह अपने निकटतम डाकघर में जाकर योजना के अंतर्गत खाता खुलवाएं, ताकि योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में चौपाल लगाकर लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दें।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक ऐसे परिवारों को मिले, जहां बालिकाएं आगे पढ़ना चाहती हैं। यह योजना बालिकाओं के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के साथ- साथ उनकी शिक्षा और विकास के लिए पैसे की जरूरत पूरी करने को शुरू की गई है। अगस्त तक जिले में 37 पोस्ट आफिस में 26,632 खाते खोले गए हैं। सितंबर में 2534 खाते खोले गए, जिसमें 13 पोस्ट आफिस ऐसे हैं, जहां पर दस से भी कम खाते खोले गए हैं। उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त की और इसमें सुधार के निर्देश दिए।
प्रवर अधीक्षक डाकघर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता अभिभावक अपने निकटतम डाकघर में खोल सकता है। खाता न्यूनतम 250 रुपये से खोला जा सकता है और खाता 10 वर्ष की आयु तक की बालिका के माता, पिता अथवा अभिभावक द्वारा खोला जा सकता है। एक बालिका के लिए केवल एक ही खाता खोला जा सकता है और परिवार में दो से अधिक सुकन्या खाते नहीं खोले जा सकते हैं। यदि परिवार में जुड़वा बालिकाओं का जन्म होता है तो अधिकतम तीन बालिकाओं के खाते एक परिवार में खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी बी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें