फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमेश्वर से जोड़ती है प्रार्थनायें : बिशप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सेंट जूड श्राइन में मंगलवार से वार्षिक नौरोजी प्रार्थनायें शुरू हुई। बिशप पीटर परापुल्लिल ने प्रार्थना सभा में कहा कि जीवन में प्रार्थना का विशेष महत्व है। यह सीधे परमेश्वर से जोड़ती हैं। मनुष्य में करुणा और सेवा के भाव को मजबूत करती है।
विज्ञापन

सुबह आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बिशप ने कहा कि परमेश्वर की वंदना और प्रार्थना करने से मनुष्य हमेशा सुखी रहता है। हमारी आध्यात्मिक ताकत में वृद्धि होती है। ईश्वर से हम जुड़ जाते हैं। मनुष्य में ईश्वर की तरह करुणा और दया के भाव आ जाते है। इससे जीवन में स्वत: सुधार आ जाता है। इससे पहले कार्यक्रम में बिशप ने ध्वजारोहण किया। मसीही समाज के सदस्यों ने प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाए। सेंट जूड की रैलिक के समक्ष प्रार्थना की। वहीं शाम को फादर फ्रेडिक मेंडोसा ने प्रवचन दिए। इस अवसर पर फादर डेनिस डिसोजा, फादर फ्रैंकी, फादर सहायनाथन, फादर विसेंट, फादर संतोष, फादर डेविड सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं प्रार्थना सभाओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें