फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे जम्मू कश्मीर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। देशभर में जम्मू कश्मीर के राजौरी व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर हथियार खरीदने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। राजौरी में दलालों को पंद्रह हजार रुपये देकर शस्त्र लाइसेंस आसानी से बन जाते हैं। लाइसेंस पर 35 हजार रुपये में बंदूक मिल जाती है। केरल पुलिस के बाद जीआरपी के इस खुलासे ने इस बात को और पुख्ता कर दिया है। राजौरी में बने शस्त्र लाइसेंसों की जांच अब सीबीआई और स्थानीय पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दक्षिण भारत के राज्यों में जम्मू कश्मीर के लोग बड़ी संख्या में मजदूरी करते हैं। बाद में इनमें ही तमाम लोगों ने अपने गृह जनपद से अपने नाम के शस्त्र लाइसेंस पर हथियार खरीदने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगे हैं। मगर पिछले दिनों केरला पुलिस ने अपने यहां जम्मू कश्मीर के कुछ लोगों को पकड़ा, जो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। जांच में उन सबके शस्त्र लाइसेंस फर्जी पाए गए जो उन्होंने अपने गृह जनपद से दलालों की मदद से बनवाए थे। बरामद हथियारों का कोई यूनिक आईडी नंबर भी नहीं मिला। इस मामले ने पूरे प्रशासनिक सिस्टम को हिला दिया है। यही कारण है कि इस मामले की जांच अब सीबीआई भी कर रही है। पता लगाया जा रहा है यह फर्जी लाइसेंस किस तरह जारी किए गए हैं। हथियार कहां से खरीदे गए? लाइसेंस में किन अधिकारियों ने हस्ताक्षर हैं? इस मामले में पुलिस अधीक्षक (रेलवे) मोहम्मद इमरान ने बताया कि तेलंगाना एक्सप्रेस से जो शस्त्र लाइसेंस बरामद किए। वे प्रथम दृष्टया फर्जी लग रहे हैं। सत्यापन के स्थिति साफ हो जाएगी।
इटारसी आउटर पर मिलीं थीं तीन बंदूकें
जीआरपी ने नौ सितंबर की रात ही इटारसी रेलवे स्टेशन के आउटर पर पटरियों के किनारे पड़ी तीन बंदूकें बरामद कीं थीं। बरामद बंदूकों का तार भी उक्त मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। सोमवार को इटारसी जीआरपी की टीम झांसी आई। इस दौरान टीम ने झांसी जीआरपी से तेलंगाना एक्सप्रेस मामले की जानकारी हासिल की। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी दूसरी ट्रेन से लौट रहे राजौरी के ही दूसरे सिक्योरिटी गार्डों ने पकड़े जाने के डर से इटारसी आउटर पर अपनी बंदूकें फेंक दीं होंगी।
विज्ञापन

ट्रेनों में बढ़ाई गई चेकिंग
तेलंगाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में बंदूकें मिलने के बाद से जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेनों में चेकिंग बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियों को संभावना है कि दक्षिण भारत में काम करने वाले जम्मू कश्मीर के और भी लोग हथियार लेकर अपने घर लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें