फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन में आई खराबी से दो घंटे विलंब से पहुंची पातालकोट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। फिरोजपुर कैंट से छिंदवाड़ा जा रही 04624 डाउन पातालकोट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के इंजन में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते यह ट्रेन दो घंटे विलंब से झांसी पहुंचकर गंतव्य के लिए रवाना हुई। प्लेटफार्म पर खड़ी होने के कारण अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन

फिरोजपुर कैंट से चलकर पातालकोट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन बुधवार की शाम करीब पौने पांच बजे ग्वालियर स्टेशन पर पहुंची। निर्धारित दो मिनट के ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन चलने को हुई तो तकनीकी गड़बड़ी की वजह से इंजन आगे नहीं बढ़ा। चालक ने उतरकर इंजन को चेक किया तो पहिया जाम था। इसकी सूचना उसने संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना के बाद इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत में जुट गए। पहिए की मरम्मत कर डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को शाम करीब छह बजकर 20 मिनट पर झांसी के लिए रवाना की गई। इसके चलते यह ट्रेन शाम सात बजकर 40 मिनट पर झांसी पहुंची। यहां पर इंजन की दुबारा जांच की गई। इसके पश्चात आठ बजे छिंदवाड़ा के लिए रवाना की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें