झांसी। बंगलूरू में आयोजित खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय खेल में झांसी की बॉक्सिंग खिलाड़ी रिंकी ने पंजाब की दीपा को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बंगलूरू में 23 अप्रैल से तीन जून तक आयोजित खेलो इंडिया में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की महिला मुक्केबाज रिंकी किशोर ने भी हिस्सा लिया है। इसमें उन्होंने 48 से 50 भार वर्ग में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा (पंजाब) की मुक्केबाज दीपा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। सेमीफाइनल में रिंकी का मुकाबला महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की मुक्केबाज संजीता से होगा। उनकी इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. रोहित पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, प्रशिक्षक सुनील कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव अब्दुल हमीद ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।