फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआरआई रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा तीन दिन का इंतजार

विज्ञापन
not wait for three days in mri report
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में एमआरआई जांच कराने आने वाले मरीजों को अब रिपोर्ट के लिए तीन दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मौके पर ही उन्हें रिपोर्ट दी जाएगी। इस नई व्यवस्था से गंभीर दुर्घटना वाले मरीजों का तुरंत ही उपचार होगा। साथ ही अब विभाग में सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक जांच होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में एमआरआई जांच कराने वाले मरीजों को फिल्म तुरंत दे दी जाती है लेकिन रिपोर्ट के लिए उन्हें दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ता है। चूंकि, डॉक्टर रिपोर्ट और फिल्म दोनों को देखकर किसी निष्कर्ष में पहुंचते हैं, ऐसे में बिना रिपोर्ट के मरीज की बीमारी का सही पता नहीं लग पाता है। इस वजह से गंभीर मरीजों के इलाज में बाधा उत्पन्न हो रही थी। मजबूरी में कई मरीजों को निजी केंद्रों पर जाकर एमआरआई करानी पड़ रही थी। चूंकि, निजी सेंटर पर यह जांच पांच हजार रुपये में होती है, ऐसे में कई मरीज करा भी नहीं पाते थे। दो-तीन दिन बाद रिपोर्ट मिलते पर उनका ठीक से इलाज शुरू हो पाता था।
अब कॉलेज प्रशासन ने फीस देने वाले और आयुष्मान रोगियों की एमआरआई जांच होने पर उसी दिन रिपोर्ट देने का फैसला लिया है। यही नहीं, विभाग में अब सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक जांच होगी। पहले जांच का समय साढ़े नौ बजे से शाम तीन बजे तक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें