फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव और मां पार्वती की हुई विदाई, महाशिवरात्रि पर्व का समापन

विज्ञापन
mahashivratri
विज्ञापन
झांसी। महाशिवरात्रि पर्व का शनिवार को भगवान शिव और मां पार्वती की विदाई के साथ समापन हो गया। शिव मंदिरों मेें भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन

ग्वालियर मार्ग स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान के विवाह की रस्म महानगर धर्माचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ पूरी करवाई। विदाई के साथ भगवान का भव्य श्रृंगार व फूल बंगला सजाया गया। मंदिर हर- हर महादेव एवं बम- बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक राजीव सिंह पारीछा, सुनीता शर्मा, संजीव श्रृंगीऋषि, रवीश त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, रजत त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, विनोद सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, बाहर बड़ागांव गेट स्थित श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर में विवाह के बाद भगवान का फूलों से श्रृंगार किया गया। रात्रि में रुद्राभिषेक मंत्रोच्चारण के साथ चार पहर का अभिषेक किया गया। इस मौके पर अजीत राय, संजीव शर्मा, अनिल मुदगिल, राजेश पुरोहित, अंकित राय, मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिनेश राय, रामबाबू शर्मा, सुरेश कुशवाहा, मोहन अग्रवाल, राधे चौबे, लक्ष्मी राय, अर्चना दुबे, संध्या त्रिपाठी, तान्या राय, प्रमोद शिवहरे मौजूद रहे। खाती बाबा प्रेमनगर स्थित श्री गौड़ बाबा सिद्धाश्रम में आचार्य विनोद चतुर्वेदी ने भगवान का दूध, दही, वेलपत्र, फल, शहद से पूजन किया। महाआरती में प्रवीण शास्त्री, वेद शास्त्री, नितिन शास्त्री उपस्थित रहे। संचालन सियाराम शरण चतुर्वेदी ने किया। नयागांव स्थित सिद्ध पीठ वराही देवी में महंत महेंद्र योगी ने भगवान का श्रृंगार कर पूजन अर्चन किया। वहीं, शुक्रवार को खिरकपट्टी भट्टागांव में श्री श्री 1008 शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा भगवान शंकर की शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर जीतू तोमर, डॉ. बालमुकुंद अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, संजय आनंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें