फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूर वाला आ गया, नूर लेकर आ गया, सारे आलम में ये देखो कैसा नूर छा गया

विज्ञापन
ईदमिलादुन्न नबी पर ‌प्रेमनगर में निकाले गए जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल समाज के लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैह वसल्लम की यौम-ए- पैदाइश पर दिनभर जलसों और जुलूस का सिलसिला चलता रहा। इस मौके पर सीरत कमेटी की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में नबी के नारों से पूरा मंजर ही नूरानी हो गया। जुलूस पर जगह-जगह फूलों की बारिश की गई। जुलूस में चल रहे लोगों के हाथों में नबी का परचम था, और लोग नबी की शान में कलाम को पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान जगह-जगह फूलों की बारिश कर जुलूस का स्वागत किया गया। लोग सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा, देखो हमारे नबी की शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान, नूर वाला आ गया, नूर लेकर आ गया, सारे आलम में ये देखों कैसा नूर छा गया, दीन इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम बस्तियों सुबह से रौनक रही। इस खास दिन के मौके पर शहर की तंग गलियों से लेकर मुख्य चौराहों को रोशन किया गया। इसके अलावा घरों को भी रंग-बिरंगीं छंटाओं से जगमग किया। दोपहर को जोहर की नमाज के बाद शहर भर के लोग छोटे-छोटे काफिले के रूप में सैयर गेट स्थित मरकजी मस्जिद के लिए रवाना हुए। जहां से पैगाम-ए-अमन परचम को उठाकर जुलूस की शुरुआत की गई। जुलूस सैयर गेट से शुरू होकर ओरछा गेट, सुभाष गंज, गंधीनगर का टपरा, सराफा बाजार, सिंधी तिराहा होते हुए मिनर्वा स्थित गुलाम गौस खां चौराहे पर जलसे के रूप में परिवर्तित हुआ। जलसे में उलमा ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। लोगों से नबी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर चौधरी असलम शेर, मौलाना शाने हैदर, नूर अहमद मंसूरी, याकूब अहमद, अबरार, अकरम पठान, वसीम अली, इम्तियाज हुसैन, आरिफ सलीम, तबरेज, इदरीस खान, चौधरी खुर्शीद, नफीस कुरैशी, सादिक भाई, चौधरी शादाब, असफान सिद्दीकी, निसार अहमद, हबीबुर्रहमान, यूसुफ बाबा, जैनुल आब्दीन आदि मौजूद रहे।
जगह-जगह हुआ जुलूस का स्वागत
शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, संदीप सरावगी, सराफा बाजार व्यापार कमेटी ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया। सीपरी स्थित राम मंदिर के महंत कैलाश पाठक व पंकज शुक्ला ने स्वागत किया। उधर, महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, राहुल रिछारिया, अखलाक मकरानी, मुकेश अग्रवाल, शाहनवाज हुसैन, मजहर अली ने भी जुलूस का स्वागत किया। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी द्वारा स्वागत किया गया। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ताजिया कमेटी के सदस्यों द्वारा जुलूस में चल रहे लोगों पर फूल माला पहनाकर व इत्र लगाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर शमीम खान, मनमोहन मनु, अरुण द्विवेदी, मोहन नेपाली, साबरा बेगम, मुकेश सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देर रात तक जारी रहा दावतों का सिलसिला
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम घरों में खीर व शीर खुरमा के साथ ही तरह-तरह के पकवानों को बनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर दावत का लुत्फ लिया। देर रात तक दावतों का सिलसिला जारी रहा।
गुलाम गौस खां की तोप रही मुख्य आकर्षक
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान कई तरह की झांकियों को निकाला गया लेकिन रानी लक्ष्मीबाई के सिपहसलार गुलाम गौस खां की तोप लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
सुरक्षा रही चाक चौबंद
जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। जुलूस की अगुवाई पुलिस उपाधीक्षक मनीष सोनकर व सीओ सीटी राजेश कुमार सिंह कर रहे थे। वहीं शहर कोतवाल देवेश शुक्ला व महिला थानाध्यक्ष पूनम शर्मा व्यवस्थाओं पर नजर रखे थे। जुलूस में चल रहे पुलिस कर्मियों का जगह-जगह फूल माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
प्रेम नगर में भी निकला गया जुलूस
ईदमिलादुन्नबी के मौके पर अंजुमन इस्लाहे मिल्लत कमेटी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस की शुरुआत मोहम्मदिया मस्जिद से की गई। जुलूस सक्लैनाबाद, सेंट उमर कॉलेज, कस्तूरबा इंटर कॉलेज, जामा मस्जिद, जैन चौराहा, हाट का मैदान होते हुए बाबा जी की मस्जिद पर समाप्त हुआ। इस दौरान जगह-जगह जुलूस का स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई। इस मौके पर हाफिज बशारत, हाफिज मोहम्मद इस्लाम, कारी मसीहउद्दीन, हाफिज असद, जहीर कुरैशी, इम्तियाज हुसैन, अजहर कुरैशी, हाशिम आदि मौजूद रहे। संचालन आसिफ नियाजी और आभार अशरफ बेग ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें