फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा मिलनोत्सव और डांडिया की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गहोई गौरव झांसी के दशहरा मिलन उत्सव में डांडिया की धूम रही। निशांत भदौरिया ग्रुप ने बुंदेलखंड के राई नृत्य का प्रदर्शन किया। महिला विंग की सोनिया डेंगरे, शीतल सेठ और ज्योति गुप्ता ने शानदार गरबा और डांडिया की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा, अध्यक्ष अमित सेठ और महिला विंग अध्यक्ष अर्चना संजय गुप्ता ने दीप जलाकर किया। महिला विंग सचिव कल्पना संदेश खर्द और वंदना संजीव पहारिया ने संस्था का प्रेरणा वाचन कराया। श्रद्धा गेड़ा और रानी गेड़ा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम समन्वयक कुमकुम डीके गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक ऊषा भुवन भास्कर गुप्ता एवं रत्ना अरविंद सेठ ने प्रतिभागियों को उपहार दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर अलका गेड़ा, प्रीति सेठ, माया पटवारी, वंदना पहारिया, नीता सेठ, स्वाति गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें