फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चने की दाल पर चित्र बना नाम किया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

चने की दाल पर चित्र बनाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
- झांसी के शबत ने एक से दो सेंटीमीटर की श्रीगणेश की 27 मूर्तियां भी बनाईं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चने की दाल पर चित्र बनाकर शहर के युवा ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोरोना के चलते ऑनलाइन ही युवक ने अपनी चित्रकारी का प्रदर्शन किया। सामाजिक मुद्दों पर अलग-अलग 25 और एक से दो सेंटीमीटर की भगवान श्रीगणेश की 27 मूर्तियां बनाकर यह रिकॉर्ड पाया है।
विज्ञापन

मानिक चौक के रहने वाले शबत खालदी पुत्र शराहत खालदी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हाल ही में उन्होंने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन ही अपनी चित्रकारी का प्रदर्शन किया। शबत ने बताया कि उन्होंने चने की दाल पर चित्र बनाकर 25 सामाजिक मुद्दों को उठाया। इसमें जल बचाओ, पौधरोपण करना, धूम्रपान न करने आदि शामिल रहे। इसके अलावा एक-एक सेंटीमीटर की भगवान गणेश की 21 और दो सेंटीमीटर की छह मूर्तियां भी बनाईं। उसकी इन प्रस्तुतियों का खूब सराहा गया। शबत ने बताया कि इन दोनों चित्रकारी की वजह एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के सम्मान से नवाजा गया है। बताया कि दो साल की उम्र से ही वो दीवारों पर कुछ न कुछ बनाने लगा था। आगे चलकर यही उसकी कला बन गई। अब वह इसी क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहता है। परिवार से भी उसे खूब समर्थन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें