फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों के टूटे जाल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचकुइयां और महानगर के पानी वाली धर्मशाला के पास स्थित लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज के सामने नाली के ऊपर लगे लोहे के जाल टूटे पड़े हैं। इस कारण पढ़ने के लिए स्कूल आने वाली छात्राएं और राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद स्कूलों में पढ़ाई शुरू हुई है। इस कारण लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में छात्राओं का आना- जाना शुरू हो गया है। स्कूल के ठीक सामने से निकले गहरे नाले पर लगा लोहे का जाल टूटा हुआ है। स्कूल के सामने लगा एक अन्य जाल भी टूटा पड़ा है। इसके अलावा नरिया बाजार से पंचकुइयां की ओर जाने वाले रास्ते से निकले नाले पर लगे लोहे के जाल को कुछ समय पहले ही बदला गया था, लेकिन कुछ ही दिन में वह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन द्वारा कई बार शिकायतें की गई, लेकिन अब तक जाल दुरुस्त नहीं किए जा सके हैं। इसका खामियाजा छात्राओं और अन्य राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

काफी समय से नाले पर लगे लोहे के जाल क्षतिग्रस्त हैं। इस कारण आए दिन वाहन चालक व राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
- भोले वर्मा
स्कूल के सामने लगा नाले का जाल टूटा हुआ है। ऐसे में हर समय जान का खतरा बना रहता है। जल्द ही ठीक होना आवश्यक है।
- स्नेहा पाठक
विद्यालय के सामने जगह काफी संकरी है। ऐसे में विद्यालय की छुट्टी होने पर भीड़ अधिक रहती है, जिससे हर समय हादसे का भय बना रहता है।
- मंतशा
इलाके में लगे अधिकतर जाल टूटे पड़े है। दुरुस्त कराने के लिए स्कूल प्रबंधन के अलावा स्थानीय लोग भी कई बार शिकायत कर चुके हैं।
- राजकुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें